मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की हार से कांग्रेस की दुखी कनखल के ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे त्यागपत्र में लिखा है कि बड़े दुःख का विषय है कि विगत लोकसभा चुनाव जिसके परिणाम 4 जून 2024 को आए है, हरिद्वार विधानसभा से भाजपा को 60,000 और कांग्रेस को मात्र 18,000 वोट प्राप्त हुए। इस शर्मनाक हार के लिए मैं अत्यन्त शर्मिन्दा हूं।

अतएव मैं अपने पद से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूं। मेरा आपसे कांग्रेस हित में अनुरोध है कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में इस पराजय के लिए संगठन में आमूलचूल परिवर्तन होना अत्यन्त आवश्यक है ताकि निष्ठावान, कर्मठ व समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने का अवसर मिले तथा वह माननीय राहुल गांधी जी को नीतियों को घर घर तक पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य कर सके। आशा है आप कांग्रेस हित में मेरा त्याग पत्र स्वीकार करेंगे व जिला व शहर संगठन में भी प्रभावी परिवर्तन करने के लिए मार्ग निर्धारित हो सके एवं कांग्रेस कार्यालय की स्थापना के लिए भी प्रयास सफल हो सके। मेरा अनुरोध है कि जिला, शहर व ब्लाक के सभी अध्यक्ष व पदाधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्याग पत्र स्वयं ही प्रेषित कर देने चाहिएं क्योंकि चुनाव वाले दिन संगठन द्वारा बहुत मतदान स्थलों पर बस्ते लगाने की जिम्मेदारी से भी मना किया गया एवं मतगणना वाले दिन भी अभिकर्ता बनने से भी इंकार कर दिया गया।
साभार सहित, जय कांग्रेस !

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।