मनोज सैनी
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या पर मां गंगा में स्नान करने के लिये हरिद्वार में आस्था का भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। पिछले दो साल कोरोना का दर्द झेलने के बाद बढ़ती गर्मी के बीच मां गंगा के प्रति गहरी आस्था के चलते अपार जनसमूह ने हरिद्वार का रूख किया है। जिस कारण सीमित सड़कों पर असीमित वाहनों व लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह सवेरे से ही पवित्र हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, सभी घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पड़े हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, शहर के अंदर की बात करें तो चाहे बाहर फोर-लेन हरिद्वार-दिल्ली हाईवे की बात करें, चारों तरफ जाम ही जाम लगा हुआ है। गाड़ियां रेंग-रेंग कर सड़कों पर चल रही हैं।

भारी जनसैलाब को देखते हुए मेला क्षेत्र में डेरा डाले डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत सुबह से हर की पैडी समेत सभी प्रमुख स्नान घाटों का भौतिक निरीक्षण करने के उपरांत समय-समय पर मास्टर कंट्रोल रूम आकर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत कर रहे हैं। चूंकि पूरा हर की पैड़ी व मेला क्षेत्र एक सीमित स्थान पर बना हुआ है इसलिये एसएसपी की मॉनिटरिंग और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद