ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिये कच्ची व अंग्रेजी शराब पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। करोड़ों रुपये की असली व नकली शराब गांव गांव में पहुंच गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शुरुआत में ही चुनाव की अवैध शराब पार्टी ने थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम फूलगढ़ व शिवगढ़ में 7 ग्रामीणों की जान ले ली है और 4 की हालात गम्भीर बताई जा रही है जबकि दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद