सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
वंदना कटारिया जैसे ही हरिद्वार की सीमा में पहुंची वैसे ही लोगों ने भारत की बेटी का भव्य स्वागत किया।बीएचईएल सेक्टर-1 ट्रेनिंग स्कूल पर दलित समाज के संगठनों द्वारा वंदना कटारिया को बुके व शॉल उड़ाकर और भारत का संविधान देकर सम्मानित किया गया। संगठन के तमाम लोग सुबह 9:00 बजे से ही वंदना कटारिया का इंतजार कर रहे थे जैसे ही वंदना कटारिया पहुंची तो वंदना कटारिया जिंदाबाद, भारतीय हॉकी खिलाड़ी जिंदाबा, उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के जोरदार नारों से बीएचएल का प्रांगण गूंज उठा।
स्वागत करने वालों में तीर्थ पाल रवि, सीपी सिंह, मनजीत सिंह, मनजीत नौटियाल, योगेंद्र पाल रवि, बीपीएस तेजयान, नेपाल पार्षद, सतीश कुमार, संदीप कुमार, अजय मुखिया, कृष्णपाल, अमरजीत, अरुण कुमार, चंद्रपाल, सोमपाल ठेकेदार, चंद्रशेखर पूर्व पार्षद (रुड़की), विशाल कांटे, मनोज जाटव, अरविंद कुमार, सुमेर चंद, मंथन, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, राजेश पालीवाल, बलराम जयसवाल, अमर सिंह, जयपाल सिंह, प्रवीण मौर्य, विजयपाल, जगपाल सिंह, रमेश कुमार भूषण, राजेंद्र सिंह, कटारिया, पार्षद राजन कुमार, गौतम, सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।