मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार यातायात पुलिस और सीपीयू हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से नो पार्किंग अभियान की शुरुआत करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हरिद्वार शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों रेलवे स्टेशन बस अड्डा, रानीपुर मोड़ चौक, शंकर आश्रम, कृष्णा नगर पुलिया, सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक, चंडी चौक पर चेकिंग की गई। अभियान के तहत ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के विरुद्ध चेकिंग की गई। साथ ही, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत क्लॉम्पिंग की कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान 61 वाहनों का क्लॉम्पिंग चालान, टोइंग क्रेन द्वारा 18 वाहनों को टो किया गया। जिसके सापेक्ष कुल ₹43,100/- संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया। यातायात पुलिस और सीपीयू हरिद्वार द्वारा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि शहर में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।