मनोज सैनी।
हरिद्वार। हिट एंड रन कानून को लेकर पूरे देश में ड्राइवर और ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल और चक्का जाम किया है जिस कारण पूरे देश में इसका असर हो रहा है। कहीं रोजमर्रा की जरूरतें तो कहीं डीजल पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई है। हिट एंड कानून को लेकर हरिद्वार में भी अच्छा खासा असर देखने को मिला। ऑटो, टैक्सी और यहां तक की प्राइवेट और सरकारी बसों के पहिए भी जाम रहे।
[yotuwp type=”videos” id=”Cpr5gjZ4OJM” ]
नए साल पर हरिद्वार पहुंचे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर यात्रियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर घंटो इंतजार करना पड़ा। कोई सवारी न मिलने के कारण सड़कों पर यात्री पैदल ही आवाजाही करते दिखाई दिए।पेट्रोल पंपों पर भी डीजल पेट्रोल लेने वालों की लंबी कतारें देखी गई।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।