मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने देश और प्रदेश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के परिजनों को बड़ी राहत और सम्मान देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी गई है, जिसके शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शहीदों के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, जहां के युवाओं की बड़ी संख्या सेना में सेवा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल शहीदों के परिवारों को आर्थिक संबल देगा, बल्कि उनके गौरव को भी सशक्त करेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों के आश्रितों के लिए ₹50 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि निश्चय ही उन्हें सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।