सुमित सैनी
बहादराबाद। हरिद्वार सहित पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश अपना कहर बरपा रही है, जिस कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और बारिश के कारण लाखों का नुकसान भी हो गया। जनपद हरिद्वार में हो रही लगातार बारिश से विगत दिनों सुमन नगर स्थित एक कंपनी की दीवार गिरने से कंपनी में रखे लगभग 5 हजार ड्रम पानी के तेज बहाव में नदी में बह गए थे।
[yotuwp type=”videos” id=”f3L75iB_F0Q” ]
हैरानी की बात यह है की नदी के आस पास के गांवों के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही ड्रम पकड़ने के लिए पुरानी गंग नहर में छलांग लगा दी। जबकि नहर के अंदर मगरमच्छ और जहरीले सांप रहते हैं।
लोगों को ड्रम के आगे अपनी जिंदगी की कोई परवाह दिखाई नहीं दी। हो सकता था कि नदी के तेज बहाव में ड्रम पकड़ने वाले लोग भी बह जाते। लोग ड्रम निकालने के लिए रस्सियों से बंध कर नदी में छलांग लगा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि इंसानों को अपनी जान की कोई परवाह नहीं है, बस उन्हें तो सिर्फ ड्रम पकड़ने की लगी हुई थी।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।