मनोज सैनी
देहरादून। देश में बढ़ती डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल व रसोई गैस की कीमतों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुम्भ कोविड टेस्टिंग घोटाला, किसानों की बदहाली को लेकर 7 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला दहन करने के साथ साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
इसी के साथ साथ उपरोक्त सभी मुद्दों को लेकर 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि जनता महंगाई से त्रस्त हो गयी है। भाजपा विधायकों से महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। बेरोजगारी बढ़ गयी है जिस कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।