सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। जिला बार संघ में आज 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष श्री विश्व बंधु बाली ने जिला जज श्री सिकंद त्यागी के साथ ध्वजारोहण किया।

इस अवसर जिला बार संघ के सचिव श्री अनुराग चौधरी, उपाध्यक्ष श्री विपिन चंद , लोकेश दक्ष, परिवार न्यायाधीश श्री मनीष मिश्रा, अपर जिला जज संजीव कुमार, राजू कुमार श्रीवास्तव, अनिरुद्ध भट्ट और अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थिति थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्री राकेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अभिषेक चौरसिया, विजय शर्मा, राकेश गुप्ता, मोहम्मद हनीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील भसीन, सुखपाल, नामित शर्मा,सुधाकर सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विद्यासागर श्रीवास्तव, विपिन गोयल सतीश चौधरी, श्रीमती दीक्षा सिंह, सुश्री रीमा शाहीन आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संघ द्वारा एक नई परम्परा की शुरुआत करते हुए बार रुम में जनपद न्यायाधीश एवं बार संघ अध्यक्ष द्वाराव रिष्ठ अधिवक्ता श्री चौधरी सुखपाल सिंह, श्री सुशील भसीन, श्री नमित शर्मा, श्री अरविन्द श्रीवास्तव, श्री पंकज गोयल, श्री अभिषेक चौरसिया, श्रीमती दीक्षा सिंह, सुश्री रिमा साहिम व बार के कर्मचारी संजय को उनके सामाजिक कार्यों, सामाजिक सेवा,खेलकूद,लेखन आदि में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।