मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग की वेबसाइट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की फोटो डाउनलोड कर विभिन्न व्हाट्सएप नम्बरों के माध्यम से अधिकारियों को मैसेज किये जा रहे है। ये व्हाट्सएप नम्बर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के द्वारा प्रयोग नहीं किये जा रहे है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा प्रयोग किया जा रहा व्हाट्सएप नम्बर 6397346761 है।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने समस्त अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त व्हाट्सएप नम्बर (6397346761) के अलावा अन्य किसी भी व्हाट्सएप नम्बर से, जिसमें जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की फोटो डिस्प्ले हो, से मैसेज प्राप्त हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के मोबाइल नम्बर 9411112699 पर तत्काल उपलब्ध कराई जाये।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।