आशीष मिश्रा
हरिद्वार। भेल, हरिद्वार में भगत सिंह चौक के पास गिरे विशालकाय वृक्ष की चपेट में आई स्कूटी सवार दो बहनों के मामले में डीएम ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने तुरंत आपदा राहत कोष से मृतका के परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की निर्देश देते हुए कहा है कि सड़क किनारे खड़े सभी पुराने पेड़ विशेषज्ञों की जांच के बाद हटाए जाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दोनों सगी बहनों में से एक सोनिया घायल हो गई थी जिसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद तुरंत ऋषिकेश एम्स ले जाया गया जहां उसकी हालत अब सही है। जिलाधिकारी ने एसडीएम अजय वीर सिंह को पीड़ित परिवार से संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

मंगलवार को खराब मौसम के बीच शाम 5 बजे करीब भेल में मध्य मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास सड़क किनारे लगा विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया.. जिसकी चपेट में आई स्कूटी सवार टिबड़ी निवासी 2 बहनें आ गई। जिसमे आंचल की मौत हो गई जबकि सोनिया घायल हो गई।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।