गोपाल रावत।
हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी मिली है यह धमकी उनके व्हाट्सएप नंबर पर दक्षिण कोरिया के मोबाइल नंबर 821098 192383 से मिली है जिसमें लिखा है तुम और तुम्हारे संत यती नरसिंहानंद गिरी बहुत बोल रहे हो रामपुर उत्तर प्रदेश में तुम्हारा मंदिर जंगल में है तू ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है। श्री महंत मोहन भारती ने इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस को कर दी है जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। संत समाज में इस धमकी की तीव्र प्रतिक्रिया हुई है संतों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से श्री महंत मोहन भारती की सुरक्षा की मांग की है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।