क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक घर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो महिलाएं व एक पुरुष फरार हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रवासियों ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अंसारी मस्जिद के निकट एक घर में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त घर पर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को दो महिलाएं व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार करते मिले। जिन्हे पुलिस पकड़कर थाने लेकर आई। जबकि पुलिस को देख घर का मुखिया शहरुम अली पुत्र शमशेर अली व उसकी पत्नी मीना पत्नी शहरूम व एक अन्य महिला सोनी पुत्री शाहरूम अली मौके से फरार हो गए।पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम अरशद अली पुत्र शमशेर अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी कोतवाली ज्वालापुर, राधिका पुत्री रवींद्र पत्नी अंकित निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर व विशाखा चौहान पुत्री सुदामा चौहान निवासी गली नंबर 3 शास्त्री नगर ज्वालापुर बताए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहीं फरार तीन अभियुक्तों की तलाश जारी है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।