मनोज सैनी
हरिद्वार।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर कॉलोनी में युवकों के दो पक्षों में खुलेआम गाली गलौच, मारपीट और लाठी डंडे चले।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्यनगर के पीछे नहर पटरी पर बसी अवैध बस्ती राजीव नगर में रास्ते में खड़ी स्कूटी को लेकर पहले युवकों में झड़प हुई उसके बाद युवकों के दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच, मारपीट और लाठी डंडे चले, जिससे अवैध रूप से बसी बस्ती में माहोल काफी गर्म हो गया। कॉलोनी वासियों के बीच बचाव के बाद युवक एक दूसरे को देख लेने की बात करके अपने अपने घर चले गए।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।