मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज चौक बाजार कनखल मे कॉरिडोर योजना के विरोध मे आहूत बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन कर हवन की समाप्ति पर बाजार मे प्रसाद वितरण किया गया। हवन पं.मनीष कमल द्वारा पूरे विधि विधान से व मंत्रोच्चारण के साथ समापन कराया गया।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष महानगर कांग्रेस एव अशोक शर्मा पूर्व पार्षद ने कहा कि भाजपा की सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है। 6 वर्ष पूर्व भी अतिक्रमण के नाम पर शहर को उजाङ दिया गया था और अब कॉरिडोर नाम के आतंक से व्यापारी डरा हुआ है और भ्रम की स्थिति से व्यापारी की रातो की निन्द उड़ा रखी है ।
जतिन हाण्ङा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कनखल एव शुभम अग्रवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कनखल ने कहा सरकार दिन के उजाले से बचकर रात को सङको पर निशान लगाकर व्यापारियों को भयभीत करना चाहती है। कांग्रेस इस प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध करती है और व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए ही कांग्रेस ने एक हफ्ते का कार्यक्रम बनाया है ताकि व्यापारियों की पीड़ा को जाना जाए।
अनिल भास्कर पूर्व प्रदेश महासचिव एव प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि सरकार व्यापारियों को उजाड़ना चाहती है जबकि उसी व्यापारी से टैक्स भी वसूल करती है। सरकार की व्यापारी विरोधी नीति किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही की जाएगी।
कार्यक्रम में दिनेश वालिया, विजय गुप्ता, रकित वालिया, हरद्वारी लाल, संजय आनंद, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक गोनियाल, सोनू लाला,लव गुप्ता, आकाश बिरला, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजेश शर्मा, बृजमोहन बड़थ्वाल,रचित अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी