मनोज सैनी
लक्सर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने बाढ़ पीडित ग्राम गंगदासपुर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल चाल जाना तथा सरकार से मुआवजा, राहत सामग्री तथा तत्काल ग्रामीणों की आवाजाही के लिये 2 बोट (नाव) की व्यवस्था की मांग की। बता दें कि भारी बारिश से ग्राम गंगदासपुर के अनेक घरो मे अतिवृद्धि का जल भरा पड़ा है। 2 किमी0 एप्रोच रोड जलमग्न है, जो ग्रामीणो से कटा हुआ है। हजारों बीघा फसले जल में डूबी हुई हैं। बीमारी या आवश्यक कार्यों के लिये जाने के लिये बोट की तत्काल व्यवस्त कर की मांग प्रभाव से की है। इसके अलावा संजय सैनी ने गंगा तटबन्ध ग्राम सौंपती बहादुराबाद, महाराजपुर खुर्द आदि ग्राम का दौरा कर ग्रामीणों का हाल चाल जाना। उनके साथ मगनपाल, सुनीत कुमार, राजबीर चौहान सारण चौहान, सागर सिंह, कमल कान्त, सुरक्षा सिंह, प्रकाश चन्द्र, अनुज चौहान, राजेश कुमार आदि थे।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा