मनोज सैनी
हरिद्वार। भयंकर गर्मी में पानी की प्यास से तड़पती हरिद्वार की जनता व आगन्तुक तीर्थ यात्रियों की परेशानी को देखते आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में पंतद्वीप स्थित जल संस्थान के कार्यकाल में पहुंचकर ढोल बजाकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को जगाने का प्रयास किया। साथ ही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि भयंकर गर्मी में जहां हरिद्वार निवासी पानी को तरस रहे हैं, वहीं चारधाम यात्रा में श्रद्धालु महंगा पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार हरिद्वार की जनता और श्रद्धालुओं को पानी भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और सुनील कुमार ने कहा कि जहां एक और हरिद्वार में अनेक स्थानों पर पानी की कमी की समस्या से आम जनता जूझ रही है और चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालु पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं, वहीं सरकार के मुखिया जनता व श्रद्धालुओं की समस्याओं से मुंह फेरते हुए दूसरे प्रदेशों में जाकर प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों को आम जन की समस्या से कोई लेना देना नहीं है, उन्हे सिर्फ सत्ता चाहिए। इस अवसर पार्षद पुनीत सिंह, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बाशी, देवेश गौतम, ब्रजमोहन बर्थवाल, महेंद्र गुप्ता, हरद्वारी लाल, ऐश्वर्य पन्त,दीपक गोनियाल, वसीम सलमानी, सुमित भाटिया,संगम शर्मा, समर्थ अग्रवाल, रणवीर शर्मा, विजय ठाकुर, सुरेंद्र सैनी, नकुल महेश्वरी, सतेंद्र वशिष्ठ, लव गुप्ता, योगेश, पप्पन आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।