क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के विरुद्ध नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर का गुजारा करने के लिए काम करने जब बाहर जाती है तो उस दौरान उसका पति 8 वर्षीय व 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। बेटियों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करता है। बेटियों ने बाप की इस हरकत की शिकायत जब की तो उसे काफी समझाने का प्रयास किया और कहा कि दोबारा बेटियों के साथ इस तरह की हरकत ना करे मगर काफी समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अकेले में बेटियों के साथ गलत इरादे से अश्लील हरकतें जारी रखी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कलयुगी बाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला दरोगा को मामले की जांच सौंप दी गई है। पीड़िता की दोनों नाबालिग बेटियों से पूछताछ करने के बाद आरोपी बाप की गिरफ्तारी की जाएगी।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।