मनोज सैनी
हरिद्वार। कनखल श्मशान घाट पर आज मोक्षदाहिनी मां गंगा की भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ। कनखल श्मशान घाट पर सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी बहुत दिनों से एक कमी खल रही थी जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी काफी समय से प्रयासरत थे की कोई दानी ऐसा मिल जाए जो मां गंगा की भव्य प्रतिमा बनवा सके। पिछले दिनों कनखल शमशान पर ही शहर के वरिष्ठ समाजसेवी नीरज मित्तल शर्राफ से मुलाकात हुई और उनसे भी प्रदीप भाई ने अपने मन की बात कही इसे सुनकर नीरज मित्तल जी ने तुरंत ही संकल्प ले लिया और अपने पिता वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय नरेश गुप्ता जी की याद में कनखल श्मशान घाट पर मोक्षदायिनी मां गंगा की भव्य मूर्ति लगाकर शहर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष मां गंगा की भव्य मूर्तिका आज लोकार्पण कर दिया।जिससे शमशान घाट पर आने वाले लोगों को गहरे जल में नहीं उतरना पड़ेगा।

कनखल शमशान घाट के हाल में तीन एसी भी डा मनोज सिंह, विशाल महता, संजय मलिक द्वारा लगवाये गये। जिनका भी आज लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया तथा नीरज मित्तल जी अपने पूरे परिवार के साथ वहां उपस्थित रहे कार्यक्रम में श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष पं जगदीश अत्री,रामकुमार मिश्रा जी महामंत्री,हरिओम अनेजा कोषाध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र गोयल, जगदीश लाल पाहवा,बालेश भार्गव एडवोकेट,श्याम गोयल,रचित अग्रवाल,विजय गुप्ता,जतिन हांडा, अवनीश गोयल, अरविंद अग्रवाल,पिंकी खन्ना,लव गुप्ता, तथा लायंस क्लब हरिद्वार तीर्थ,रानीपुर, कनखल वैश्य कुमार सभा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।