इंतजार रजा
हरिद्वार। कर्मचारी के उत्पीड़न का मामला हरिद्वार के थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का है।
जो आए दिन सुर्खियों में आता रहता है। जहां चेयरमैन अध्यक्ष के आदेश पर सचिव थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के कुछ कर्मचारियों को लेकर पीड़ित रोहित पाल के गांव धनपुरा उनके घर पर जा पहुंचे और घर पर मौजूद रोहित पाल की दादी को रोहित पाल के प्रति अभद्र व्यवहार झूठे केस में फंसान मुकदमा वापस लेने आदि को धमकी देकर चले गए जो कि रोहित पाल ने भंडार के ही सहायक आंकिक के विरुद्ध1563 माननीय न्यायालय रोशनाबाद में विचारधीन हैं। पीड़ित रोहित पाल का कहना है कि मैंने इसकी गुहार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में लगाइए है और पीड़ित रोहित पाल का कहना है कि अगर मुझे जल्द ही इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर सकता है। जिसके जिम्मेदार उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन अध्यक्ष, सचिव, सहायक आंकिक, विक्रेता होंगे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद