रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रही सीधुबाई महादेव निवासी महाराष्ट्र उम्र-71 वर्ष जो भैरो गेदेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी जिसकी सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ टीम को राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

एसडीआरएफ के जवानों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया तथा 50 मीटर खाई में गिरी महिला को पिट्ठू के माध्यम से मुख्य मार्ग पर लाया गया तथा 2 किमी स्ट्रैक्चर के माध्यम से घायल महिला को विवेकानंद हाॅस्पिटल बेस कैंप, केदारनाथ में उपचार हेतु पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों की टीम द्वारा घायल महिला का तत्काल उपचार किया गया। एसडीआरएफ की टीम की कार्यकुशला एवं तत्परता से महिला का त्वरित रेस्क्यू कर समय से चिकित्सालय पहुंचाया गया, तथा घायल बुजुर्ग महिला की जान को बचाया गया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।