मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला ने अवगत कराया कि गुरुवार को केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे तीर्थ यात्री नंदनगर, चमोली निवासी विनोद कुमार (28 वर्ष) शायं लगभग 5 बजे लिनचोली में घोड़े से टकराने के कारण उनके पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने पर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय आधार शिविर, श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मरीज के पेशाब के रास्ते अत्यधिक रक्त स्राव हो रहा था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज प्रातः मरीज को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि अब तक 3 गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किए जा चुके हैं।

More Stories
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बीएचईएल में चलाया गया स्वच्छता अभियान।