ब्यूरो
रुड़की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रूड़की के खंजरपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर और प्रतिबंधित ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन बरामद किए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह पाण्डेय ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में जनपदवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी। छापेमारी में करीब पौने दो कुंतल नकली पनीर-मिल्क पाउडर-ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आदि बरामद कर पनीर के सैंपल लिए और बाकी नकली सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पांडेय जी ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
बता दें कि नकली पनीर बनाने में डिटर्जेंट पाउडर, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी का प्रयोग होता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इस तरह के पनीर के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद