ब्यूरो
चमोली। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 2 बजे नारायण बगड भगोती मोटर मार्ग पर भगोती के समीप एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 एयू 1090 खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार चालक को गम्भीर चोटे आई थी। वाहन चालक को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणबगड लाया गया। डॉ नवीन डिमरी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान ऋषिकेश के एक व्यापारी रूप में हुई है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद