पिछले एक माह से दुकान बंद होने कारण परिवार पहुंचा भुखमरी के कगार पर
हिमांशु द्विवेदी
हरिद्वार। भेल क्षेत्र में जिन तीन मटन की दुकानों को सील किया गया था, उनसे खुले में पशु कटान न करने का शपथ पत्र लेकर मटन की दुकानो को व्यापार करने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
गौरतलब है कि 25 दिन पूर्व भेल के पायल सिनेमा के पास खुले में पशु कटान करने की शिकायत पर भेल के नगर प्रशासक ने तीन दुकानों को सील कर दिया था और एक झोपड़ी में संचालित मटन की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया था क्योंकि उसके पास फूड लाइसेंस तक नहीं था। पायल सिनेमा के पास की जिन तीन दुकानों को सील किया था। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए थे। दुकानदारों ने भेल के नगर प्रशासक से रोजी-रोटी परिवार का पालन पोषण इन्हीं दुकानों से चला था। मटन के व्यापारियों ने भेल के प्रबंधन से दुकान को नियमानुसार चलाने का वादा किया। जिसके लिए उन्होंने शपथ पत्र भी दाखिल किया ।उनकी गरीबी और रोजी-रोटी को देखकर भेल प्रबंधन में उन्हें नियमानुसार मटन का व्यापार करने की अनुमति प्रदान कर दी है और सख्त हिदायत दी है कि यदि खुले में पशु कटान करते पाए गए तो दुकान पुनः सील कर दी जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।