मनोज सैनी
हरिद्वार। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जनपद हरिद्वार में कोर कॉलेज रुड़की में मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शिवम गुप्ता विनय विशाल रुड़की द्वारा कॉलेज के बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातें जैसे एंजायटी और स्ट्रेस के बीच में क्या अंतर होता है बताया गया।
इसी के साथ तंबाकू नियंत्रण टीम ने कॉलेज गतिविधि के अंतर्गत कोर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी साथ ही कोटपा 2004 की महत्वपूर्ण धारा 4,5 और 6 के बारे में भी बताया और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आभा आईडी के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डॉक्टर सुनील राणा श्री रोहित यादव श्री सिद्धांत मेहरा श्रीमती तृषा अत्री एवं श्रीमती विनोद कुमारी मौजूद रहे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी