मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विभिन्न जनपदों से 5403 कोरोना पॉजिटिव मिले है जबकि 128 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई। राहत की बात यह है कि आज 3344 लोग प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 167, बागेश्वर में 105, चमोली में 169, चंपावत में 215 तथा आज भी देहरादून में आंकड़ा 2000 से पार होकर 2026 में जा चुका है, जबकि हरिद्वार में 676, नैनीताल में 458, पौड़ी गढ़वाल में 139, पिथौरागढ़ में 150 ,रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी गढ़वाल में 415, उधम सिंह नगर में 656, उत्तरकाशी में 192 कोरोना के मरीजों की पहचान हुई है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद