राजेन्द्र गुप्ता
हरिद्वार। कोरोना महामारी को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भूपतवाला क्षेत्र में मास्क वितरण कर जनजागरण अभियान की शुरुवात की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी ब्लॉक अध्यक्षो के निरंतर संपर्क बनाए हुए है और प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल के निर्देशानुसार हरिद्वार ब्लॉक में वार्ड अध्यक्षों के नेतृत्व में मास्क वितरण व कोरोना को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है। आज करोना की स्थिति पहले से भयानक रूप ले चुकी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिये आज इस अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 3 से की है एवं यह अभियान समस्त हरिद्वार ब्लाक में वार्ड अध्यक्षों के नेतृत्व में चलाया जाएगा। वार्ड नं 1 से सनी मल्होत्रा, सतेंद्र बिष्ट, अमित शर्मा, ज्ञानवती व वार्ड 3 के अध्यक्ष तरुण सैनी, एकलव्य गोस्वामी, नीलम शर्मा के नेतृव में यह अभियान चलाया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।