मनोज सैनी
हरिद्वार। सम्पूर्ण भारत के साथ साथ उत्तराखण्ड में भी कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। सरकार और प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन आमजन है कि वह कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी के चलते जनपद हरिद्वार की पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग मामले में लेकर 985 लोगों के चालान काटे। वहीं मास्क न पहनने पर 647 का चालान किया गया। इसी प्रकार पुलिस एक्ट में भी 18 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि 2588 मास्क वितरित किए गए। कुल मिलाकर जिसमें मोटर व्हीकल व महामारी एक्ट भी शामिल है पुलिस ने 241150 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।