मनोज सैनी
हरिद्वार। नवोदय नगर रोशनाबाद स्थित राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग हरिद्वार से आम जनमानस में कुष्ठ रोग हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियां को दूर करना रहा। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग किया गया। कुष्ठ जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर मनीष दत्त, जिला कुष्ठ अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर आरके सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा थापा, डॉ सुबोध कुमार जोशी, अधीक्षक बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हेल्थ एजुकेटर श्री बीके गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कुष्ठ जागरूकता रैली में विशिष्ट रूप से श्री संजय कुमार, श्री संजय पाठक, श्री गौरव शर्मा, श्री देवेंद्र शर्मा, श्रीमती मनीषा भटनागर, श्री मनोज त्यागी, गीता विश्वकर्मा, रश्मि शर्मा, मालती सजवान, प्रिया जेटली, बच्चन सिंह नेगी, सोनू कुमार और सुनील कुमार प्रतिभाग किया।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार