मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर में स्थित ऊंचा पुल लाल मंदिर की जमीन को अपना बताकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की ओर से आरोपी महंत के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वादी मदन लाल पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी काली माता मंदिर बहादराबाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रमेश नाथ चेला पुत्र श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर ने ऊंचा पुल के पास लाल मंदिर की जमीन को अपना बताकर सौदा तय किया। जिसकी एवज में 32 लाख रुपए आरोपी महंत को दिए थे लेकिन जब पता चला कि जमीन आरोपी के स्वामित्व की नहीं तब आरोपी से अपनी दी हुई रकम वापिस मांगी गई। आरोप है कि आरोपी टालमटोल करता रहा। परेशान होकर पीड़ित द्वारा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 63/2024 धारा 406,420 भा0द0वि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पीठ बाजार, ज्वालापुर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।