मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने अंडर पास लाल पुल के पास से एक महिला सोनिया शर्मा पत्नी पंकज शर्मा निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार को 158 पुड़िया कुल 572 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 240/ 22 धारा 60(1)(ग) ए. एक्ट बनाम सोनिया शर्मा पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता को आज ही मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा। उक्त महिला पूर्व में भी पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुकी है।


More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।