मनोज सैनी
हरिद्वार। तहसील लक्सर में तैनात राजस्व उप निरीक्षक संदीप कुमार के द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल होने पर उसका संज्ञान लेते हुए उक्त राजस्व उप निरीक्षक को उप जिलाधिकारी लक्सर के आदेशानुसार निलम्बित करते हुए प्रकरण की जांच तहसीलदार/जांच अधिकारी लक्सर श्री मुकेश चन्द रमोला को सौंपी गयी है।
जांच के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उक्त वीडियो क्लिप की जानकारी हो, कि किसके द्वारा यह वीडियो क्लिप बनायी गयी है, तथा जिस मोबाइल से यह क्लिप शूट की गयी है, उससे सम्बन्धित डिवाईस या जानकारी तहसीलदार/जांच अधिकारी लक्सर को लिखित रूप में उपलब्ध करा सकते है ताकि जांच की कार्यवाही संपादित करायी जा सके। इसके अतिरिक्त इस प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति महत्वपूर्ण तथ्य/साक्ष्य/जानकारी रखता हो तो वह किसी भी कार्यदिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तहसीलदार/जांच अधिकारी लक्सर के समक्ष लिखित रूप में दिनांक 10 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकता है। उक्त समायावधि के उपरान्त कोई तथ्य/साक्ष्य स्वीकार्य नहीं होगा।
यह जानकारी तहसीलदार/जांच अधिकारी लक्सर, श्री मुकेश चन्द रमोला द्वारा दी गयी।

More Stories
दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी रद्द।
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।