बच्चन खान
जसपुर। लड़की को रास्ते में रोकने, उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जसपुर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार थाने में 21 मई को एक व्यक्ति में तहरीर देते हुए बताया कि 12 मई को सत्यपाल पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम अंगदपुर थाना जसपुर में उसकी पुत्री को रास्ते में रोककर एवं उसके साथ जोर जबरदस्ती कर उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस द्वारा व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मुकदमा एफआईआर नंबर 138/22 धारा 341/354(ख)/506 आईपीसी बनाम सतपाल पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम अंगदपुर थाना जसपुर पंजीकृत कर लिया गया। जिस पर आज अभियुक्त सतपाल को गुलरगोजी मोड़ चौकी धर्मपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।