Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

गार्ड ऑफ ऑनर एवं अंतिम सलामी देते हुए राजकीय सम्मान के साथ फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को दी अंतिम विदाई।

श्री दिवाकर भट्ट के पुत्र श्री ललित भट्ट ने उनके पार्थिव शरीर को दी मुख्याग्नि

राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिवाकर भट्ट की अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मनोज सैनी

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जनपद हरिद्वार सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश रखने का आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत नेता के प्राथिव शरीर पर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी।
श्री भट्ट को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई तथा राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार 02 बजे खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया तथा श्री भट्ट को उनके पुत्र ललित भट्ट ने मुख्याग्नि दी।
इस अवसर पर दिवंगत नेता श्री दिवाकर भट्ट जी की अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम लोग शव यात्रा में शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक,विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद, विधायक मुन्ना सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत,पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार,मंत्री पार्षद नैथानी, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी,पूर्व दर्जधारी मंत्री महेंद्र प्रताप,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पहाड़ी महासभा अध्यक्ष तरुण व्यास, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सोहित सेठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास चंद्रा, पूर्व सभासद जगत सिंह रावत, नईम कुरैशी, एम डी शर्मा, वरुण बालियान सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!