मनोज सैनी
नई दिल्ली। 13 दिसंबर 2001 के बाद आज फिर 22 साल बाद संसद में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। संसद सत्र के दौरान आज 2 बड़ी घटनाएं सामने आई जिसमें एक लोकसभा के अंदर और एक संसद के बाहर। दोनों घटनाओं से संसद और संसद के बाहर अफरा तफरी मच गई। अभी चंद दिनों पहले लोकार्पित हुई नई संसद के अंदर दो संदिग्ध घुस आए और कार्यवाही के दौरान उन्होंने दर्शक दीर्घा से छलांग लगाई। संसद का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें एक टेबल से दूसरे टेबल पर कूदते हुए देखा जा सकता है। वे चारों तरफ देख रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार दोनों मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से अंदर आए थे। बीजेपी सांसद के रेफरेंस से ही दोनों का पास बना था। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने जब जूता खोला तो उसमें से धुंआ निकलने लगा। दोनों के पास गैस जैसी कोई चीज थी। उन्होंने उसे जूतों में छिपा रखा था। उन्होंने उसे निकालकर स्प्रे कर दिया। वह जूतों से संसद में फैल गया। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लेकर गई है और उनसे पूछताछ कर रही है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।