गुलबहार गौरी
रुड़की। लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मुआवजे के नाम पर किसान के साथ मजाक कर रही है, जो 2024 के चुनाव में उसे भारी पड़ने वाला है।
मोर्चा संयोजक आज डीएवी कॉलेज मैदान में मोर्चा की महारैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हर कोई चाहता है रुड़की जिला बने। युवाओं को रोजगार मिले लेकिन सरकार संगठन की दृष्टि से तो जिला बनाती है प्रशासनिक दृष्टि से जिला नहीं बनाती। ऐसा कर सरकार जन भावनाओं का अनादर कर रही है। उत्तराखंड सरकार के मंत्री जनपद हरिद्वार में आपदा से पीड़ित किसानों का मुआवजे के नाम पर मजाक बना रहे हैं।

प्रधान हाजी अखलाक की अध्यक्षता व पूर्व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार सैनी के संचालन में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष राव मुनफैत अली, आन्दोलनकारी नेता हर्ष प्रकाश काला, शिक्षाविद् डा श्याम सिंह नागियान, कांग्रेस नेता धर्म पाल सिंह, किसान नेता फरमान त्यागी एडवोकेट, कांग्रेस नेता ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, किसान नेता चौधरी ऋषि पाल सैनी, अब्दुल मलिक, कांग्रेस नेता नासिर प्रवेज, प्रधान विकास त्यागी,डा चेतन दास सैनी, मौ जाहिद, किसान नेता अनूप सैनी, नाथी राम सैनी, कलीम खान, आदेश सैनी, युवा नेता विशाल शर्मा, नाथी राम सैनी ने कहा कि सरकार जनपद हरिद्वार को आपदाग्रस्त घोषित कर सभी देनदारी माफ करे, बिजली के बिल व ऋण पर एक वर्ष का ब्याज माफ करे। नदियों के तटबंध बनाए तथा बर्बाद हुए खेत से किसानों को रेत खनन करने की छूट दी जाए जब तक उसका खेत उपजाऊ ना हो। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मोर्चा की मांग नहीं मानी जाती तो सरकार वर्ष 2024 के चुनाव में इसके दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहे। महारैली में किसानों के साथ साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महारैली को डी ए वी कालेज मैदान पर ही समापन के उपरांत मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया गया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।