वेबसाइट लॉन्च एवं प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का होगा सम्मान
ब्यूरो
हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कल 19 अप्रैल, रविवार को सायं 4 बजे, अक्षय सिंधी घाट, हरिद्वार में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सपना श्री द्वारा माँ गंगा हवन एवं भव्य गंगा आरती का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कर्म अक्षय फल प्रदान करते हैं, इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भव्य आयोजन में मीडिया जगत के प्रमुख चेहरे, राजनैतिक गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी, तथा समाज के प्रतिष्ठित एवं आध्यात्मिक लोग अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत डॉ. सपना श्री की आधिकारिक वेबसाइट www.sapnashree.com का भी विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु एवं जिज्ञासु जन ज्योतिष, वास्तु एवं आध्यात्मिक सेवाओं से डिजिटल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रदान किया जाएगा।
यह संपूर्ण आयोजन “टीम सपना श्री” के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें टीम के सदस्य एवं सहयोगी इस दिव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ. सपना श्री ने सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों एवं हरिद्वार वासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस आध्यात्मिक महोत्सव का हिस्सा बनें।

More Stories
बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।