मनोज सैनी
हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल( विष्णु घाट, रामघाट, सब्जी मंडी) हरिद्वार का द्विवार्षिक चुनाव बदरीबावला, धर्मशाला में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विपिन सिखोला एवं डॉ संदीप कपूर ने बताया किअध्यक्ष पद पर अखिल शर्मा त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सन्नी पवार को
कांटे की टक्कर में 9 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। महामंत्री पद पर अमित गुप्ता ने निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल दीक्षित को 12 मतो से हराकर विजय प्राप्त की। कोषाध्यक्ष पद पर यश सडाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गगन गुप्ता को 27 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। आज के चुनाव में शत प्रतिशत 125 व्यापारियों ने
मतदान कर एक नया इतिहास मां, गंगा व्यापार मंडल के चुनाव में रच दिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात विजयी प्रत्याशियों , ने हरिद्वार के मुख्य बाजार में जलूस निकालकर व्यापारियों को धन्यवाद दिया। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से व्यापारमंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, अमन शर्मा, प्रदीप कालरा, राम अरोड़ा, संदीप शर्मा,, राहुल शर्मा, विजय शर्मा, राजेश पुरी बिट्टू पालीवाल, विष्णु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, निधि कुमार, पंकज मक्कड़, नीरज कपूर, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सार्थक वर्मा, गौरव अरोड़ा, उज्जवल पंडित बृजेशपुरी, गौरव भारद्वाज, दीपक ओबेराय, पारस, अमित गुप्ता आदि थे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी