सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बाजार की मूलभूत व्यवस्था और समस्यायों को लेकर नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल को ज्ञापन सौंपा।
मेयर को दिए गए ज्ञापन में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि बाजार में व्यापारियों एवं आमजन को नालियों की मरम्मत एवं उचित सफाई न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़कों पर पैचवर्क एवं आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जाए। साथ ही बाजार क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि मां मनसा देवी से आने वाले बरसाती नाले की नियमित सफाई कराई जाए, क्योंकि बारिश के समय नाले का पानी एवं गंदगी, सिल्ट (मिट्टी) बाजार क्षेत्र में आने से अत्यधिक जलभराव एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।बाजार क्षेत्र में नियमित कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विष्णुघाट बौक पर एक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए, जिससे बाजार की सुंदरता एवं पहचान में वृद्धि हो तथा आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सके। कुंभ मेला-2027 को देखते हुए हरिद्वार में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में बाजार क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को अभी से सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। विष्णुधाट चौक पर एक हाई माक्स लाईट लगवाई जाये।
ज्ञापन देने वालों में मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल त्यागी, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष यश सड़ाना, सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ उत्तराखंड, प्रदीप कालरा,वरिष्ठ व्यापारी नागेश वर्मा जी उपस्थित रहे।

More Stories
डीएम ने 15 दिन में झूलते और अव्यवस्थित तार व्यवस्थित करने के दिए निर्देश।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिक बनकर की ऑटो रिक्शा और विक्रम की जांच। जांच में 105 के चालान और 25 वाहन किए जब्त।
ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला कल मंगलवार 22 सितंबर से प्रारम्भ।