मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा ने नगर निगम में सम्मिलित नए वार्डों 58- राजा गार्डन व 59- सीतापुर का निरीक्षण करते हुए पाया कि नये वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था न के बराबर है। चूंकि बरसात का मौसम है इसलिये रात के अंधेरे में सांप बिच्छू आदि के भय के साथ साथ चोरी चकारी का भी डर बना रहता है। इस के मद्देनजर महापौर ने नगर आयुक्त को लिखित में निर्देशित किया है कि वे नए वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक वार्ड में कम से कम 150 लाइट्स लगवाने के साथ साथ एक हजार लाइटें खरीदकर अन्य वार्डों में भी जल्द से जल्द लाइट लगवाएं। जिससे निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों वर्षा काल में कोई भी परेशानी न हो।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।