मनोज सैनी
हरिद्वार। आर्य समाज रोहालकी किशनपुर का वार्षिक चुनाव सोमवार को यज्ञ उपरांत सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रधान पद पर मास्टर सुरेश आर्य जी,उप प्रधान मास्टर दीक्षांत आर्य जी,मंत्री श्री ईश्वर दयाल आर्य जी,उप मंत्री हिमांशु आर्य,कोषाध्यक्ष श्री अमित कुमार आर्य जी, अंतरंग सभा सदस्य, श्री सुरेशपाल आर्य, श्री अजय मुखिया जी, श्री धीरेंद्र आर्य जी, श्री बलदेव आर्य जी, श्री रविन्द्र आर्य जी, श्री डॉक्टर प्रशांत आर्य जी को चुना गया। इस दौरान सभी ने आर्यजनों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त प्रधान मास्टर सुरेश आर्य ने कहा कि में आप सभी का धन्यवाद करता हूं जो जिम्मेदारी समाज की मुझे दी गयी है में हर सम्भव उसमें सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।आर्य समाज रोहालकी 100 वर्षो से पुरानी संस्था है और दूर दूर से समय समय पर आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान आते रहते हैं। आर्य समाज द्वारा यज्ञ को ज्यादा से ज्यादा घर-घर तक पहुचाने की कोशिश होगी।साथ ही आने वाली पीढ़ी को नशे-मांस आदि दुर्व्यशनो से दूर करने पर काम किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य मोजूद रहे।

More Stories
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।
ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से कटहरा बाजार, अंसारी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा।