मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में लगातार आम आदमी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर पार्टी का झंडा डंडा मजबूत करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सैनी को आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर जिलाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की है। जबकि महिला मोर्चा में हेमा भंडारी को जिलाध्यका बनाया गया है।

पार्टी आलाकमान द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष हरिद्वार की जिम्मेदारी मिलने पर संजय सैनी ने प्रदेश प्रभारी श्री बीरेन्द्र गोयल जी सह प्रभारी श्री रोहित मेहरोलिया और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर एवं केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे दी है, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करेंगे और पार्टी की नीतियों और रीतियों को जनता तक ले जाने का काम करेंगे।
बता दें की संजय सैनी पिछले कई महीनों से अपने निजी खर्चे से लोगों की समस्याओं को दूर करने और जनहित के काम करने के साथ साथ पार्टी का जनाधार भी बढ़ा रहे हैं।

More Stories
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।
ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से कटहरा बाजार, अंसारी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा।