यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक डीजे का बैक गियर लगने से कई बच्चे और महिलाएं उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना उस वक्त हुई जब मूर्ति विसर्जन करने के लिए श्रद्धालु डीजे के साथ डांस करते हुए जा रहे थे। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
देखें वायरल वीडियो

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज