क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान पतंजलि फ्लाईओवर शांतरशाह के पास एक व्यक्ति रोहित को मोटरसाइकिल विक्की पर टिन के संदूक के अंदर पांच पेटी अवैध शराब ले जाते हुए दबोचने में कामयाबी हासिल की।
पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने बताया कि वह शराब 31 दिसंबर पर हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को बेचने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए ले जा रहा था। बरामद शराब व वाहन को कब्जे लेकर अभियुक्त रोहित को धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया एवं थाना बहादराबाद में सबंधित धराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद