ब्यूरो
मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद में कल 19 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे जिसमें सर्वेश सिंह भी मतदान करने पहुंचे थे। उनकी कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी। उनके दांत में कुछ दिक्कत हुई थी। इसका इलाज काराया था। उसके बाद दिक्कत बढ़ने पर दिल्ली एम्स में दिखाने गए थे। बताया जाता है कि वहीं पर हार्ट अटैक आया है। सर्वेश सिंह पश्चिमी यूपी के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।