मनोज सैनी
हरिद्वार। नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म कर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर रहे फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वादिया निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को नवदीप नाम का लडका गलत गलत फोटो व वीडियो भेज कर परेशान कर रहा है व नाबालिग पुत्र के रिस्तेदारों को भी फोटो भेज रहा है। नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो विडीयो बनाया है और ब्लैकमेल कर रहा है। ने
कोतवाली कनखल पर तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 437/26 धारा 64(2)(m) BNS व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाबालिग /महिला सम्बन्धित अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
थाना कनखल में गठित पुलिस टीम ने लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिशें दी गई लेकिन आरोपी अपनी लोकेशन बदलता रहा। लगातार प्रयास के बाद कनखल पुलिस टीम ने आरोपी नवदीप सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी रोहालकी थाना कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 रुडकी रोड से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

More Stories
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि प्रकाशन के लिए भेजी।
देर रात एसएसपी ने किए निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के बम्पर तबादले।
अंकिता भंडारी की व्हाट्सएप चैट लीक करने पर बड़े संघर्ष के बाद विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।