राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। 2 मई को पैठाणी निवासी एक महिला ने थाना पैठाणी में दी गई तहरीर में बताया कि स्थानीय ग्राम कंडिल (जाजरी) थाना पैठाणी निवासी संदीप पुत्र तुला लाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया है। उनकी पुत्री तीन माह की गर्भवती हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अपराध नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त सन्दीप को पैठाणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट व मुख्य आरक्षी मनोज शामिल थे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।