ब्यूरो
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में एक सिरफिरे आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने का मिला है। नाबालिग लड़की के प्यार में पागल एक लड़का ब्रिज के ऊपर चढ़ गया। नाबालिग से शादी की जिद में अड़े युवक ने कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिरफिरे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम अदनी निवासी शैलेश (20) देवीसौड़ आर्क पुल पर चढ़ गया। सूचना पर धरासू थाने के कोतवाल प्रमोद उनियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इस दौरान पता चला कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करने की मांग को लेकर वह पुल पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को काफी समझाया लेकिन वह लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। वहीं पिता को पता चला कि लड़की नाबालिग है। इस पर उन्होंने शादी कराने से इन्कार कर दिया और लड़की के पिता को सूचना देकर वापस भेज दिया।जिससे गुस्साया युवक शुक्रवार को अचानक आर्क पुल पर चढ़कर लड़की को बुलाने की मांग कर रहा था। बताया कि युवक को काफी समझा-बुझाकर दोपहर करीब एक बजे नीचे उतारा गया। इसके बाद अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को भी दी गई। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। कुछ दिन पूर्व वह लड़की युवक के घर आ गई थी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।